उत्तर प्रदेश

Mahoba News: चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या का गंभीर आरोप

Mahoba News:  मझलवारा गांव में दो दिन से लापता 35 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ में लटका मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने के चलते ग्राम प्रधान ने रंजिशन हत्या करवायी है। वहीं, सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को आगे की कार्यवाही लिए अपने कब्जे में लिया।

यह मामला महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझलवारा गांव का है। रविवार को स्थानीय निवासी 35 वर्षीय युवक जयसिंह राजपूत का शव पेड़ में लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर हत्या आरोप लगाया है। मृतक के परिजन जंग बहादुर, बलराम और भगवती ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान वोट न देने पर ग्राम प्रधान पुरन श्रीवास ने रंजिशन जयसिंह की हत्या कर दी। इन दोनों पक्ष में पहले भी एक विवाद हो चुका है।

ग्राम प्रधान द्वारा गांव में लगवाए गए हैंडपंप से पानी भरने को लेकर मृतक जयसिंह का विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसका मुकदमा भी दोनों पक्षों की ओर से लिखवाया गया था। वह रंजिश अभी भी जारी है। इसी बीच दो दिन पूर्व जयसिंह राजपूत लापता हो गया था। रविवार को गांव के बाहर एक पेड़ से उसका शव लटकता मिला। शव देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

मृतक के परिजन बताते हैं, कि सभी लोग जयसिंह की तलाश में जुटे थे। मगर, आज शव पेड़ में लटका मिला। परिवार के लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान वोट न देने से ग्राम प्रधान खफा था। रंजिशन हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि, ग्राम प्रधान की तरफ से कई बार अंजाम भुगतने की धमकी दी जा चुकी है। उन्हें शक है कि ग्राम प्रधान ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

परिवार के लोग बताते हैं कि दो दिन पूर्व मृतक जयसिंह राजपूत, ग्राम प्रधान के साथ ही देखा गया था। उन्होंने ग्राम प्रधान पर ही हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 2 =