वैश्विक

रूस ने Ukraine की बिजली, पानी और अन्य बुनियादी ढाचे पर भी किया हमला

Ukraine में ब्लैक आउट की स्थिति बन गयी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि एक लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है. यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हजारों लोगों के दिन की शुरुआत बिजली कटौती की समस्या के साथ हुई.

Ukraine पर रूसी हमले के करीब आठ महीने होने के बीच रूस ने यूक्रेन भर में बिजली स्टेशनों, जल आपूर्ति प्रणालियों और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेन की वायु सेना ने बताया, रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला शुरू किया.

Ukraine की वायुसेना ने दावा किया है कि उसने हवा और समुद्र से दागी गई 33 मिसाइलों में से 18 को नष्ट कर गिरा दिया. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया पर कहा कि शनिवार सुबह राजधानी को निशाना बनाकर दागे गए कई रॉकेट नष्टर कर दिए.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगा दिया है. रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिक्त आपातकालीन शक्तियां भी प्रदान कर दीं. इस दौरान रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले इलाकों को आम लोगों से खाली करा लिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21518 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =