उत्तर प्रदेश

Mahoba news: तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस, शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की गर्दन काट दी

Mahoba news: शराबी पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से प्रहार कर उसकी गर्दन काट दी। महिला को उसका देवर इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है।

 इमलीबरा मोहल्ले में शराबी पति ने रंगो के इस पर्व में अपनी ही पत्नी को खून से लाल कर दिया। जख्मी पत्नी का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इमलीबरा मोहल्ले में रहने वाला पुष्पेंद्र शराब के नशे में आए दिन घर पर बवाल करता था।

इसको लेकर उसकी पत्नी कुंवर के साथ पिछले एक सप्ताह से उसका मनमुटाव और विवाद चला आ रहा था। होली के दिन नशे में धुत होकर पुष्पेंद्र पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे उसका गला कट गया है। महिला की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई।

देवर लवलेश तुरंत मौके पर पहुंच गया और देखा कि उसकी भाभी के गले में गहरा घाव है। उन्हें खून से लथपथ देख वह जिला अस्पताल लेकर गया, जहां उनका आपातकालीन वार्ड में इलाज हो रहा है।बताया जाता है कि महिला की हालत गंभीर है। उधर, आरोपी पति पुष्पेन्द्र मौके से फरार है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =