उत्तर प्रदेश

Mainpuri: शौचालय में महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

Mainpuri मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से आहत पीड़ित महिला ने घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। कुछ दिन से विवाहिता मायके में आकर रह रही है। बताया गया है कि रविवार को विवाहिता की अचानक तबियत खराब हो गई। उसे दस्त होने लगे। दोपहर के समय वह घर के पास ही बने सरकारी शौचालय में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी युवक ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि शौचालय में युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के समय महिला के परिजन खेत पर थे। जब उन्हें जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। इस बीच दुष्कर्म से आहत महिला भागकर घर चली गई और कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

परिजनों ने उसे जब तक नीचे उतारा, वह बेसुध हो चुकी थी।परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेज दिया।

पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21403 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =