फिल्मी चक्कर

Malaika Arora and Arjun Kapoor: ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी..इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन का वीडियो पोस्ट

Malaika Arora and Arjun Kapoor इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि दोनों का 2 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका है. दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है. Malaika Arora and Arjun Kapoorने अपने ब्रेकअप की बातों को कन्फर्म नहीं किया.

इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट कर अर्जुन से अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया.मलाइका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो डीजे बने अर्जुन को चियर करते दिखी. ये वीडियो एक्ट्रेस ने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के दौरान शेयर किया.

वीडियो में अर्जुन के अलावा रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं. दोनों डीजे बने और डांस करते दिखे. दोनों का ब्रोमांस उनके चाहने वाले अच्छे से जानते है. बता दें कि रणवीर और अर्जुन ने फिल्म ‘गुंडे’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था.मलाइका ने ये वीडियो शेयर कर अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया. बता दें कि कुछ दिन पहले से दोनों के ब्रेकअप की खबरों तेजी से सोशल मीडिया पर फैली थी. दोनों कई सालों से साथ में है.मलाइका और अर्जुन ने 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया था. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में किसी इवेंट, पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आते. दोनों साथ में घूमने भी जाते थे.

रिपोर्ट्स में Malaika Arora and Arjun Kapoor के ब्रेकअप की पीछे वजह बताई जा रही थी कि उनमें से एक शादी करके अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते थे, लेकिन दूसरा इस बारे में निश्चित नहीं था.मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के पॉपुलर लवबर्ड्स में से एक है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार बरसाना नहीं छोड़ते.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार फिल्म में ‘कुट्टी’ में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान के साथ दिखे थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रियलिटी टीवी झलक दिखला जा 11 में बतौर जज की भूमिका में नजर आ रही है. इसमें वो फराह खान और अरशद वारसी के साथ जज की कुर्सी शेयर कर रही है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − two =