entertainment

मलाइका का बूमरैंग वीडियो वायरल

ए47017 |क्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मलाइका अरोड़ा का यही खास अंदाज उन्हें फैन्स के बेहद करीब लाता है. मलाइका अरोड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके बेहद शानदार फोटो और वीडियो से भरा पड़ा है. उनके फोटो और वीडियो का फैन्स भी बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं.

इस बूमरैंग वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. साथ ही वीडियो पर काफी संख्या में फैंस लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों अपनी फोटो एक साथ सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते रहते हैं. दोनों की जोड़ी को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं.

https://www.instagram.com/p/B5c-gz4hi05/

मलाइका बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम नंबर कर धमाल मचा चुकी हैं. वह मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी फेमस चेहरा हैं. 46 साल की मलाइका का जलवा अब लोगों पर पहले की तरह कायम है. मलाइका के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 10.3 मिलियन है. मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं. वह रोजाना वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं.

मलाइका का ऐसा ही एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने इस लेटेस्ट वीडियो में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. मलाइका इस वीडियो में रेड ड्रेस पहने डांस करती नजर आ रही हैं. उनके इस बूमरैंग वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23082 posts and counting. See all posts by News-Desk