उत्तर प्रदेश

Hathras: पशु व्यापारियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट,चौकी प्रभारी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर

Hathras थाना हसायन क्षेत्र के भेंकुरी-बरसौली चौराहे पर पुलिसकर्मियों द्वारा पशु व्यापारी से अभद्रता, मारपीट व रुपये छीनने के आरोप में एसपी ने चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है।  मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।

Hathras कोतवाली हसायन क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर भेंकुरी बरसौली चौराहे पर बुलंदशहर जिले के पहासू के दो पशु व्यापारियों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर गलौज व पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनसे 1.48 लाख रुपये भी छीन ली। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली में इस मामले की शिकायत की थी।

दोनों व्यापारी फिरोजाबाद जिले के पचखोरा की पशु पैंठ से पशुओं को लेकर लौट रहे थे। मामले में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने प्रारंभिक जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को नामित किया था। वहीं एसपी ने चौकी प्रभारी जरैरा उप निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी नरेश फौजदार, गौरव चौधरी व मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + twelve =