फिल्मी चक्कर

फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक मैलोडी सॉन्ग रिलीज

फिल्म के अन्य गाने दर्शकों के बीच धूम मचा रहे है और प्रशंसकों पर मलंग का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। फ़िल्म के गाने निश्चित रूप से इस साल की पार्टियों में अपनी जगह बनाने लिए तैयार हैं! फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ अनिल कपूर और कुणाल केमू प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे।  दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म मलंग का टाइटल ट्रैक आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के इस गाने में दिशा और आदित्य की बोल्ड कैमेस्ट्री नजर आ रही है. इस टाइटल ट्रैक में फिल्म में दिशा और आदित्य के किरदार की कहानी की एक झलक दिखाई गई है.

मलंग का ये गाना एक मैलोडी सॉन्ग है. गाने के बोल कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया ने लिखे हैं. वहीं गाने को आवाज वेद शर्मा ने दी है. इससे पहले फिल्म का ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म में फ्रैश पेयरिंग दिखाई गई है. दिशा और आदित्य पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आ रहे हैं.

 ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म  है. जिसमें दो किलर्स की प्रेम कहानी नजर आने वाली है. जिस अवतार में आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं उनकी सभी फिल्मों से उनका ये किरदार काफी जुदा है. ट्रेलर में आदित्य अपनी गठीली बॉडी को फ्वॉन्ट करते नजर आ रहे हैं.

फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ अनिल कपूर और कुणाल केमू प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. ‘मलंग’ 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होगी. फिल्म के ज्यादातर हिस्से को मॉरीशस, गोवा और मुंबई में शूट किया गया है.

“मलंग” का ट्रेलर रिलीज़ करने के बाद, निर्माताओं ने अब आखिरकार फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज़ कर दिया है जिसने हमें फिल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। इस थ्रिलर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फ़िल्म के सभी किरदारों की  अपने अविस्मरणीय लुक और पंच लाइन हैं। 
“मलंग” का टाइटल ट्रैक आज लॉन्च कर दिया गया है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की कहानी की झलक देखने मिल रही है और यह एक आकर्षक गीत है। गाने के बोल कुनाल वर्मा और हर्ष लिम्बाचिया द्वारा लिखित है।
“मलंग” 7 फरवरी 2020 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे मॉरीशस, गोवा और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया गया है। वही, ट्रेलर में नज़र आने वाली मिस्ट्री और केमिस्ट्री ने इसे निश्चित रूप से ‘सीज़न का सबसे प्रतीक्षित ट्रेलर’ बना दिया है।
मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित है।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =