फिल्मी चक्कर

वेब सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज

 वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. कुल तीन मिनट के इस ट्रेलर में क्राइम की बेहद दर्दनाक और भयानक कहानी दिख रही है. ये वेब सीरीज एक सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें क्राइम ड्रामा दिखाया जाएगा. ट्रेलर में एक साइको किलर विशाल त्यागी की कहानी दिख रही है

इसका किरदार अभिषेक बनर्जी निभा रहे हैं. विशाल त्यागी जो हाथोदा त्यागी के रूप में जाना जाता है, वह एक अस्थिर, निर्मम और एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहे हैं. यह किरदार भी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित अभिनेता अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाया गया है जिनकी परफॉर्मेंस रोंगटे खड़े करने वाली है.

 

Trailer: Trail Of 'Patal Lok' Released, Jaideep Ahlawat And ...इस सीरीज में जयदीप अहलावात एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं . उनके अलावा नीरज काबी और अभिषेक बनर्जी मुख्य किरदारों में हैं. ट्रेलर की शुरुआत होती है जयदीप अहलावत की आवाज के साथ होती है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि इस दुनिया में तीन लोक होते हैं.

पहला स्वर्ग लोक जिसमें अमीर लोग रहते हैं, उसके बाद आता है धरती लोक, जिसमें आम लोग रहते हैं. इसके बाद आता है पाताल लोक, जिसमें रहते हैं कीड़े. कई बार ये कीड़े पाताल लोक से धरती लोक तक आ जाते हैं और फिर उन्हें खत्म करने के लिए आम आदमी को आगे आना पड़ता है.

विशाल एक के बाद एक करीब 30 से ज्यादा मर्डर कर चुका है और अभी भी पुलिस के हाथ से बचा हुआ है. अब इस क्रिमिनल को पकड़ने का जिम्मा जयदीप को दिया गया है जिस पर इस केस को लेकर काफी प्रेशर है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =