फिल्मी चक्कर

महबूब को उसकी काल्पनिक दुनिया में लौटा पाएंगे RK/RKAY’ Trailer में Mallika Sherawat

Mallika Sherawat और रजत कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ‘RK/RKAY’ बड़े पर्दे पर 22 जुलाई को रिलीज होगी. उसी दिन रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ भी रिलीज हो रही है. आज ‘RK/RKAY’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें एक फिल्म को फिल्माने के पीछे की कहानी को दिखाया गया है. ‘RK/RKAY’ में रणवीर शौरी और कुब्रा सैत भी हैं.

ट्रेलर लगभग दो मिनट लंबा है और सस्पेंस से भरा है, जो दर्शकों को एक रहस्यमय दुनिया में ले जाता है. ‘RK/RKAY’ ट्रेलर में रजत कपूर निर्देशक के रोल में दिख रहे हैं. वे चिंतित हैं. उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन जल्द ही उन्हें एडिटिंग रूम से एक परेशान करने वाली खबर मिलती है.

उन्हें पता चलता है कि उनकी फिल्म का हीरो फिल्म के नेगेटिव में नजर नहीं आ रहा है. आरके और उनकी टीम अब हीरो की तलाश में निकल पड़ती है. मल्लिका इस फिल्म में एक एक्ट्रेस की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. वे ग्लैमरस अंदाज में साड़ियां पहने दिखाई दे रही हैं.

फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर शेयर किया गया है. ट्रेलर साझा करने के साथ जानकारी दी गई है कि फिल्म निर्माता आरके फिल्म में महबूब के रूप में एक्टिंग कर रहे हैं, जिसे वे शूट भी कर रहे हैं. उन्हें अपने फिल्म एडिटर का एक जरूरी फोन आता है जो बताता है कि महबूब फिल्म के नेगेटिव से गायब हैं.

ट्रेलर के साथ दी जानकारी में आगे लिखा है, ‘आरके महबूब का पता लगाता है, जो फिल्म में एक हत्यारे से बचने की कोशिश में भागते हुए असल जिंदगी में प्रवेश कर जाता है. वे उसे घर लाते हैं. वे अनजान हैं कि वह सिर्फ एक फिल्मी कैरेक्ट है. महबूब एक असली इंसान की तरह बर्ताव करता है. क्या आरके महबूब को उसकी काल्पनिक दुनिया में लौटा सकता है और अपनी फिल्म पूरी कर सकता है?

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =