Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला कारागार मुजफ्फरनगर में सिलाई कढाई शिविर का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर में कल्याण उत्थान एवं उनको रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर एवं सिलाई-कढाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सामाजिक संस्था आधार शिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आज इसका विधिवत उदघाटन माननीय जिला जज, शामली श्री गिरीश कुमार वैश्य एवं जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट श्रीमती अलका यादव द्वारा किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में पधारने पर सर्वप्रथम मॉ सरस्वती के चरणो में दीप प्रज्जवलित किया गया। इस अवसर पर जिला जज श्री गिरीश कुमार वैश्य ने कहा कि बंदियों के कल्याण एवं मानसिक उत्थान में ऐसे कार्यक्रमों से उनको आत्मबल मिलता है तथा भविष्य की एक रूपरेखा भी ऐसे सार्थक एवं प्रभावी प्रशिक्षणों से तय की जा सकती है।

जेल में सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है। जिलाधिकारी, शामली श्रीमती जसजीत कौर ने भी कहा कि ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रमों से महिला बंदियों को भविष्य में काफी लाभ मिल सकता है तथा उनके जीवनयापन में ऐसा प्रशिक्षण कारगर सिद्ध होगा, ऐसी हम आशा कर सकते है। मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट, शामली श्रीमती अलका यादव ने भी जेल में चलाये जा रहे सुधारात्मक कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथिगणों द्वारा बंदी योग मित्रों को योग को लेकर जागरूक करने के चलते सम्मानित भी किया गया। सभी अधिकारियों को बुके देकर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने आदर सम्मान एवं सत्कार किया तथा कहा कि मुजफ्फरनगर जेल को बंदी सुधार गृह की ओर तेजी के साथ अग्रसारित करते हुये

ऐसे प्रेरक कार्य समय-समय पर किये जाते रहे है और भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। इस अवसर पर जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत, लक्ष्मी देवी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 6 =