Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फिल्म अभिनेता के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा रियल्टी शो के दौरान की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में नगर की हृदयस्थली शिवचैक पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी का शिवचैक पर पुतला फूंका।

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके पश्चात कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें बताया गया कि रियल्टी शो में सनातन धर्म की छवि को धूमिल व खंडित करने का प्रयास किया गया है। सनातन धर्म की संस्कृति को एक षडयंत्र के तहत योजनाबद्ध तरीके से नष्ट करने का लगातार प्रयास इस रियल्टी शो में किया जा रहा है।

जिसके विरूद्ध अन्त्र्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जब तक यह पूर्णतः बंद नहीं हो जाता तब तक पूरे भारत में आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल सुमित बजरंगी, जिला मंत्री अखिल भारतीय हिंदू परिषद सतेंद्र एडवोकेट, अंकित सैनी, अभिषेक शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल कश्यप, सूरज कश्यप, अं्रकित, मोनू, विशेष कुमार, विवेक, सचिन फौजी, तरूण शर्मा, शुभम शर्मा, धर्मेन्द्र, चिन्टू, अंकुर, अश्वनी, अभिषेक पुंडीर आदि सैकडों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk