Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कम्हेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कोतवाली क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

मामले जानकरी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या जैसी गंभीर धाराओं में ससुरालियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − one =