उत्तर प्रदेश

Mathura News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन आयोजित

Mathura News: बांके बिहारी जी की धरती पर मथुरा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रि वार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह, मुकुंद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, दिलिप सेठ प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री, अशोक कंसल पूर्व विधायक भाजपा, श्याम सैनी जिला महामंत्री, दिनेश बंसल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुनील तायल प्रदेश मंत्री, विकास अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष, अजय सिंघल, नगर अध्यक्ष सरदार सुलखन सिंह, एवं विजय वर्मा जिला मुख्य प्रवक्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलो से आए व्यपारी बंधुओ को संबोधित करते हुए कहां कि कोरोना महामारी में सभी व्यापारियों को बहुत ही संयम से काम लेना है और इस आपदा के समय में एकजुट होकर राष्ट्र भाव से सेवा करने की आवश्यकता है और सरकार भी व्यापारी हित में हर संभव कार्य करने के लिए सदैव तत्पर है, और कहा कि लघु उद्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए अनगिनत योजनाएं सरकार द्वारा दी गई है जिनका उन्हें अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा व्यापारियों के साथ है।

श्री मुकुंद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता महामंत्री एवं अशोक कंसल पूर्व विधायक ने भी सभी व्यापारियो को संबोधित करते हुए कहा कि व्यपारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है यदि व्यापारी अपनी एकता दिखाकर कार्य को अंजाम नहीं देगा तो यह व्यपारी के लिए विचित्र स्थिति पैदा कर सकता है इसलिए उत्तर प्रदेश के सभी व्यापारियों को एकजुट होकर एक सुर में अपनी बात को रखनी चाहिए जिससे कि व्यपारी वर्ग का भला हो सके।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश सिंगल अध्यक्ष सिसौली, हर्षवर्धन युवा प्रदेश मंत्री, अनिल तायल नगर कोषाध्यक्ष, अमित मित्तल युवा नगर अध्यक्ष, मनोज गुप्ता युवा नगर कोषाध्यक्ष, दीपक मित्तल युवा जिला महामंत्री, शोभित सिंघल युवा जिला कोषाध्यक्ष, विजेंद्र धीमान, बाबूराम मलिक, विकास गुप्ता एवम् रोहित मित्तल आदि लोग उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर के सभी व्यापारी बंधुओ ने बांके बिहारी जी, राधा बल्लभ जी एवम कृष्ण जन्म भूमि आदि मंदिरों के दर्शन किए और देश में सुख और समृद्धि के लिए भगवान से मनोकामना की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =