Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnaga: इंस्पेक्टर को धमकी देने वाले पूर्व प्रधान लियाकत जमानत पर जेल से रिहा, गांव में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Muzaffarnagar मुज़फ्फरनगर। चरथावल थाने के इंस्पेक्टर को धमकी देने वाले न्यामू के पूर्व प्रधान लियाकत नेता जी को कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद गांव में पहुंचने पर परिवार वालों समर्थकों ने फूल मालाओं से नेता जी का ऐसे स्वागत जैसे वह कोई बडी जंग जीतकर आए हों।

ज्ञात रहे कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू में दो मई को दो पक्षों में हुए संघर्ष के मामले में पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी ने चरथावल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी सिंह को काल कर धमकी दी थी। उस समय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन दो दिन पूर्व यह धमकी भरा आडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आडियो वायरल कर एसएचओ के सम्मान को ठेस पहुंचाने व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोप में मुकदमा कायम कर दिया था।

इसके बाद कुटेसरा-दहचंद झाल के पास रजबहे पर पुलिस टीम ने मुठभेड में तीन आरोपियों की घेराबंदी कर दी। कार सवार दो आरोपी तो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी को पुलिस ने धर दबोचा था।

लियाकत त्यागी के बेटे गुलजार और उसके साथी महताब को भी पुलिस जेल भेज चुकी है। इसके अलावा उसके कारें व कुछ संपत्ति भी पुलिस ने सीज कर दी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21427 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =