उत्तर प्रदेश

Mathura: पानी की टंकी में महिला का शव मिलने से सनसनी

Mathura बरसाना थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित एक मकान की पानी की टंकी में बृहस्पतिवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश के एक युवक संग महिला पत्नी के रूप में किराए के मकान में रहती थी। युवक फरार है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज युवक की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बे के परिक्रमा मार्ग स्थित श्मशान भूमि के पास चिकसोली निवासी रमन लाल मास्टर का मकान बना हुआ है। उनके मकान में पिछले छह माह से मध्य प्रदेश निवासी प्रदीप किराए पर रह रहा था। दो माह पहले वह अपने साथ एक महिला को लेकर आया और उसे अपनी पत्नी बताकर रहने लगा। करीब 15-20 दिन पहले प्रदीप अपने कमरे का ताला लगाकर चला गया। रमन लाल मास्टर के अनुसार बृहस्पतिवार को उन्हें घर में तीव्र गंध आने लगी। वह छत पर गए तो वहां और तेज गंध आने पर पानी की टंकी को खोलकर देखा। 

इसमें महिला का शव पड़ा था। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को टंकी से निकलवाने के बाद शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। पुलिस को कमरे से एक महिला के पहचान संबंधी दस्तावेज मिले हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि शव उसी महिला का है, जो प्रदीप के साथ पत्नी के रूप में रहती थी, या किसी अन्य महिला का।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 15 =