उत्तर प्रदेश

बांकेबिहारी मंदिर की भीड़ की समस्या का जल्द होगा निदान-केंद्रीय राज्यमंत्री B. L. Verma

 वृंदावन में केंद्रीय राज्यमंत्री B. L. Verma बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने निकास द्वार से जबरन प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक पार्टियों की अपेक्षा बहुत ज्यादा अनुशासित होते हैं। वह खुद बांकेबिहारी के भक्त हैं।

जब वह पार्टी के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष थे तब से अब तक लगातार बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी और आसपास के लोग उन्हें भरपूर सम्मान देते हैं।केंद्रीय मंत्री के B. L. Verma के 1 बयान की एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आई है। उन्होंने वायरल वीडियो में कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांकेबिहारी मंदिर की भव्यता और दिव्यता के लिए विचार कर रहे हैं। आने वाले समय में भीड़ की समस्या का निदान भी होने जा रहा है।

शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री B. L. Verma एक दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने के आए थे। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वह दर्शन करने के लिए मंदिर के प्रवेश द्वार से न जाकर निकास द्वार संख्या एक एक से प्रवेश करने लगे। इस पर वहां तैनात मंदिर के सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 14030 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + one =