उत्तर प्रदेश

Mau News: टीचर के साथ ड्यूटी जॉइन कराने के नाम पर दुष्कर्म, रेप के आरोपी के विद्यालय पर बाउंड्री वॉल को गिराया गया

Mau News: बुलडोजर रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फतेहपुर गुजराती देवी महिला इंटर कॉलेज विद्यालय पर चला. इस कार्यवाही की चर्चा इसलिए रही क्योंकि इस संथा के प्रबंधक पर रेप का आरोप है. साथ ही उसने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रखा है. ऐसे में यह चर्चा रही कि प्रबंधक के रेप केस को लेकर यह बुलडोजर चलाया गया है.

कार्यवाही के बाद से सीएम योगी बुलडोजर कार्यवाही को लेकर फिर से बातें होने लगी हैं. बताय जा रहा है कि प्रबंधक आलोक सिंह के अवैध निर्माण को जमींदोज करने के पीछे असल वजह उसका रेप में लिप्त होना है. बुलडोजर चलने के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार, ड्यूटी जॉइन कराने के नाम पर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किय गया. इसी मामले में आरोपी प्रबंधक के सम्पत्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई.

इस दौरान मौके पर मुहम्मदाबाद तहसीलदार, सीओ रानीपुर थाना अध्यक्ष टीम बल के साथ मौजूद थे. साथ ही लेखपाल एवं अन्य अधिकारीगण भी वहां मौजद रहे. अधिकारियों के अनुसार, जितनी भी जमीन अवैध कब्जे की है, उस पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है. बता दें कि इस कारण गलत काम करने वाले लोगों की नींद उड़ी हुई है.

मुकदमा अपराध संख्या 150/ 22 धारा 376 504 506 3(2)5 sc-st के अभियुक्त आलोक कुमार सिंह (प्रबंधक ) के कॉलेज की दीवार को लेकर दायर हुआ है. रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अनुसार यह दीवार सरकारी जगह पर थी, जिसे आज तहसीलदार मोहमदाबाद के उपस्थिति बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना के नरेश कुमार सिंह का कहना है कि रेप के आरोपी के विद्यालय पर बाउंड्री वॉल को गिराया गया है. अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाया गया था, जिस पर जिलाधिकारी के आदेश के बाद कार्रवाई की गई.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =