उत्तर प्रदेश

Meerut: क्रिकेट खेलते-खेलते 34 साल के युवक दुष्यंत को पड़ा हार्ट अटैक

Meerut:  34 वर्षीय दुष्यंत नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ गांधी बाग मैदान में क्रिकेट खेलने चला गया. बैटिंग करते हुए ही आधे घंटे की कम अंतराल में ही दो बार हार्ट अटैक पड़ने के कारण युवा की ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई. जैसे ही इस बात की जानकारी परिवार को लगी. उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

दुष्यंत के परिवार के अनुसार उन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद था. ऐसे में हर रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गांधी मैदान जाया करते थे. इसी तरीके से 24 दिसंबर 2023 को भी वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए. बेहतर बैटिंग करते हुए उन्हें अपने क्रिकेट के जुनून को भी देखा है. दोस्तों के अनुसार 13 गेंद में 31 रन की पारी खेलते समय ही उनके सीने में दर्द हुआ. जिससे उन्हें घबराहट महसूस हुई. वह बैटिंग छोड़कर वहीं बैठ गए. कुछ देर बाद फिर से उठे और बैटिंग करने लगे. दोस्त सुमित के अनुसार जैसे ही कुछ देर बाद दुष्यंत ने फिर से बैटिंग शुरू की. तभी उन्हें दूसरा अटैक भी पड़ गया. जिससे कि वह पिच पर ही तड़पते हुए गिर गए. जैसे ही दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर द्वारा दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया गया.

सुमित ने बताया कि जैसे ही दुष्यंत को इस तरीके की समस्या हुई. तुरंत वह सभी उसे अस्पताल ले गए .लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उन्होंने उसके परिवार वालों को इस बात की सूचना दी. जैसे ही परिवार को इस बात का पता चला, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. दुष्यंत का डेढ़ साल का बेटा है. अपने बेटे को काफी प्यार करते थे. वहीं उनकी बहन की भी फरवरी में शादी होनी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =