उत्तर प्रदेश

Meerut: छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मां-बेटी ने डॉक्टर को पीटा, जबरन शादी करने का दबाव

Meerut: मेरठ में युवती से शादी का इनकार करना एक चिकित्सक को भारी पड़ गया। शनिवार को युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए क्लिनिक में चिकित्सक पीटा गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह मां बेटी को क्लीनिक से बाहर निकाला। वहीं पुलिस भी मामले की जानकारी ले रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फलावदा के पास मनवाडी गांव निवासी डॉ नारेश नागर का पल्लवपुरम फेज-2 की डिवाइडर रोड पर एल-4 में नागर क्लीनिक है। डॉ नागर ने बताया कि करीब तीन महीने पहले दौराला निवासी करीब 25 वर्षीय युवती उनके क्लीनिक पर रिसेप्शन पर नौकरी करने आई थी।

नौकरी लगने के करीब एक महीने बाद ही युवती ने चिकित्सक से प्यार करने की बात कहते हुए उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। चिकित्सक ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह सिलसिला तभी से जारी था। चिकित्सक के अनुसार शुक्रवार शाम को भी युवती जब क्लीनिक से घर जा रही थी, तब भी वह शादी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर गई थी।

शनिवार सुबह रोज की तरह डॉक्टर क्लिनिक पहुंचे। मगर ड्यूटी पर जब तक युवती नहीं आई थी। क्लीनिक खुलने के करीब एक घंटे बाद ही अपनी मां और अन्य के साथ युवती क्लीनिक पर पहुंच गई। डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मां और साथ आए लोगों संग मिलकर डाक्टर को क्लीनिक में पीटा। हंगामा होता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने मां बेटी व अन्य को किलनिक से बाहर निकाला। इस बीच थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। युवती आरोप है कि डॉक्टर ने उससे दोस्ती की और शादी करने का वादा किया था मगर अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

जबकि डॉक्टर ने आरोप लगाया कि युवती जबरन शादी करने का दबाव बना रही है। शादी करने के लिए इंकार करने पर उसे पीटा गया। थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 17 =