Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:एटीएम बदलकर रूपये निकालने वाले शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर पैसों की चोरी करने वाले ०२ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल, ०१ कार, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व नकदी बरामद की।

शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्र०नि० सन्तोष त्यागी थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर पैसों की चोरी करने वाले ०२ शातिर अभियुक्तगण को बामनहेडी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल, ०१ कार, विभिन्न बैंको के ०७ एटीएम कार्ड व नकदी बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त अश्वनी चौहान उर्फ काका पुत्र स्व० श्यामलाल हाल पता लक्ष्मीनगर गलीरा चौक थाना सदर, सहारनपुर, जगमोहन पुत्र स्व० अजमेर सिंह निवासी आईटीसी रोड गलीरा चौक थाना सदर, सहारनपुर ।

जिसके कब्जे से सात एटीएम कार्ड विभिन्न बैंको के, 4160 रुपये नकद, 1 टीवीएस स्टार स्पोर्टस मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त), 1 शेब्रोले बीट कार(घटना में प्रयुक्त) बरामद की। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी, उ०नि० ललित कुमार, का० संजीव, का० विमल, का० अशोक, का० गौतम, का० करन प्रताप थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =