मेरठः नकली माल बेचने के लिए अखबार में छपवाया शोरूम के मालिक की मौत का ‘इश्तेहार’, रेड पड़ते ही हुए फरार
लुई फिलिप’ ब्रांड को प्रोटेक्ट करने वाली ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया। डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को जिले के अखबारों में फुल पेज का एक इश्तेहार देखा।
जिसमें दावा किया गया था कि किसी शोरूम के मालिक की मौत के बाद अब उनकी पत्नी मेरठ जिले में तीन दिन की सेल लगाकर ब्रांडेड कपड़ों को सस्ते दामों पर बेच रही हैं।
नकली माल बेचने के लिए अखबार में छपवाया शोरूम के मालिक की मौत का इश्तेहार,दावा किया गया था कि किसी शोरूम के मालिक की मौत के बाद अब उनकी पत्नी मेरठ जिले में तीन दिन की सेल लगाकर ब्रांडेड कपड़ों को सस्ते दामों पर बेच रही हैं। pic.twitter.com/EcHw8uhu5b
— News & Features Network (@mzn_news) March 21, 2021
इन कपड़ों में धीरेंद्र सिंह की फर्म की क्लाइंट लुई फिलिप का नाम भी शामिल था। जिसके बाद धीरेंद्र का माथा ठनक उठा और उन्होंने सदर पुलिस को साथ लेकर आबूलेन स्थित जगदीश मंडप में छापा मारा।
धीरेंद्र के मुताबिक इस दौरान मौके से भारी मात्रा में लुई फिलिप ब्रांड के नकली कपड़े बरामद किए गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सेल लगाने वाले फरार हो चुके थे।
कंपनी के डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

