उत्तर प्रदेश

Meerut News: सड़क पर डांस कर रहे बरातियों को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला

Meerut News:  देर रात तेज रफ्तार ईको ने डांस कर रहे बरातियों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन बरातियों की मौत हो गई और चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साये बरातियों ने हमलावर ईको वाहन के चालक को पकड़ कर जम कर पीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद खुशी एकाएक मातम में बदल गई।

मृतकों के परिजनों का विलाप शुरू हो गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बरातियों को कुचलने वाली ईको वैन को कब्जे में लेकर चालक जिसका नाम बिट्टू निवासी हापुड़ है के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उधर,थाना जानी पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सिसौला खुर्द निवासी ऋषिपाल के बेटे प्रभात की शादी किठौली निवासी धीर सिंह की बेटी प्रिया के साथ हो रही थी। बाफर गांव के समीप ग्रीन लीफ मंडप में बरात आई थी। मंडप के बाहर बरात की चढ़त के दौरान जब बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की तरफ से बागपत जा रही बेकाबू ईको वैन डांस कर रहे बरातियों को कुचलते हुए अंदर घुस गई।

हादसे में दूल्हे के तहेरे भाई विकास पुत्र ओंकार और पड़ोसी वरुण पुत्र रवि किरण की मौत हो गई। योगेश, मोहित, अर्पित, महेंद्र और टीटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को कार में डालकर शोभापुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। आज तड़के घायल महेंद्र की भी मौत हो गई। इससे पहले देर रात मंडप से दूल्हा दुल्हन को घर ले जाकर सादगी के साथ शादी की रस्में संपन्न कराई गईं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seventeen =