Meerut News: कई घंटों की मशक्कत के बाद चार साल की बच्ची का शव नाले से बरामद
Meerut News: थाना ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र में चार साल की बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है। वहीं बच्ची का शव मिलते ही बच्ची के परिवार में मातम छा गया।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि चार साल की पूर्वी पुत्री ललित निवासी गांधी मार्ग,ब्रहमपुरी कल अपने पिता के साथ गन्ने की जूस की दुकान पर थी
अचानक दुर्घटनावश नाले में गिर गई थी,जसकी कल से तलाश की जा रही थी। आज सुबह बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। जिसको अनुसार घटना दुर्घटनावंश हुआ है उसमें किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य होना नहीं पाया गया है।
कल शाम गांधी स्मारक रोड निवासी ललित जो कि प्रोविजन स्टोर संचालक हैं की बेटी पूर्वी घर के बाहर से गायब हो गई। ललित और मोहल्ले के लोंगो द्वारा पहले तो खुद बच्ची को इधर-उधर तलाश किया। कई घंटों की तलाश के बाद भी जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला
तो नजदीकी पुलिस को सूचना दी गई। क्योंकि पिछले दो माह के भीतर बच्ची गायब होने का मेरठ में यह चौथा मामला था। इसलिए पुलिस महकमें में ताजा घटना की सूचना से हड़कंप मच गया और पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस की की टीमें बच्ची को तलाशने के काम में जुट गई।
गौरतलब है कि लगभग दो महीने पहले टीपीनगर के ज्वालानगर से किट्टू नाम की पांच साल की बच्ची गायब हुई थी, जिसका पता अब तक पुलिस नहीं लगा सकी। ऐसे में पूर्वी को लेकर भी अनहोनी का अंदेशा जताया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने भी बच्ची की तलाश की

