उत्तर प्रदेश

Raebareli News: तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री हैं, अदिति सिंह पर 40 लाख रुपए न लौटाने का आरोप

Raebareli News:  सरेनी के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बीजेपी नेताओं और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा की रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह पर उनके 40 लाख रुपये वापस न करने के आरोप लगाए हैं।

सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदिति सिंह ने अपनी बहन देवांशी सिंह की शादी के लिए 50 लाख रुपये लिए थे जो उन्होंने समय पर नही दिए। कई बार मांगने के बाद अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह के खाते से 18 जनवरी 2023 को 10 लाख रुपये दिए गए जिसका स्क्रीन शॉट भी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया को दिया।

उन्होंने इसके साथ ही प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भांजे पर भी अपनी बेटी को मारने पीटने के गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि मंत्री का भांजा मेरी बेटी की हत्या करवाने की साजिश रच रहा है और धमकी देता है कि तुम हमारा कुछ नहीं कर पाओगे क्योंकि हमारे मामा मंत्री हैं। वहीं जब फोन पर सदर विधायक अदिति सिंह से बात की गई तो उन्होंने फोन पर जवाब ही नहीं दिया

फोन काट दिया। बात की जाए सुरेंद्र बहादुर सिंह की तो यह बहुत बड़ा ही आरोप लगाया गया है जिसको लेकर कई तरीके के लोग तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मंत्रियों नेताओं की बात की जाए तो अब कितनी सत्यता है यह तो जांच का विषय है। अब देखना यह है कि मंत्री और विधायक मिलकर इस भाजपा सरकार में दूध का दूध पानी का पानी हो पाता है कि नहीं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =