उत्तर प्रदेश

Moradabad News: सर्विलांस सेल की मदद से मात्र 36 घंटे में अपहरणकर्ता राहुल अपहरण किए हुए बच्चों के साथ बरामद

Moradabad News:  ग्राम हुसैनपुर में 21 अगस्त को गांव के ही रहने वाले राहुल नाम के व्यक्ति ने दो नाबालिग बेटी और बेटा को बहला-फुसलाकर मेला दिखाने के बहाने अपहरण कर ले गया था जिसको लेकर आरोपी के खिलाफ कुंदरकी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी तो, वहीं पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से मात्र 36 घंटे में अपहरणकर्ता राहुल पुत्र राजेश को अपहरण किए हुए बच्चों के साथ बरामद कर घटना का खुलासा किया है।

जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में 8 साल की एक बच्ची को अगवा करके उसके साथ रेप की घटना प्रकाश में आई है। आरोपी युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पीड़िता के गांव में प्रधान के घर नौकरी करता था घटना के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने बच्ची और उसके भाई को बरामद करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है। तो वही एसपी सिटी ने बताया कि घटना कुंदरकी के हुसैनपुर शेरावली गांव की है यहां के ग्राम प्रधान इमरान के घर राहुल नाम का एक युवक पिछले करीब 8 साल से नौकरी करता था राहुल पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के बरहट थाना क्षेत्र का रहने वाला है।पुलिस और सर्विलांस की टीम की मदद से 21 अगस्त की शाम को बच्ची को अमरोहा के बॉर्डर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी राहुल को भी मौके से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − six =