उत्तर प्रदेश

Meerut News: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों को बड़ी राहत

Meerut News मध्यमवर्ग गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बड़ी राहत प्रदान की है. अभी तक देखा जाता था कि काफी संख्या में ऐसे गन्ना किसान होते थे. जिनके पास गन्ने की खेती करने के लिए अपने यंत्र नहीं होते है. तो वह महंगे किराए पर ट्रैक्टर सहित अन्य प्रकार के यंत्रों को लेकर खेती करते है.

लेकिन अब उन्हें किसी भी व्यक्ति से महंगे यंत्र किराए पर लेने की आवश्यकता नहीं है. बल्कि गन्ना समिति के पास जाकर नॉमिनल रेट पर ट्रैक्टर सहित अन्य प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे.

मेरठ उपगन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने  बताएं कि पश्चिम उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी जिलों में जो भी किसान गन्ने की खेती करते हैं. अगर उनके पास अपने साधन नहीं है. जिसके माध्यम से पर खेती कर सके तो उन्हें अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार द्वारा गन्ना समितियों को यंत्र बैंक77 ट्रेक्टर एवं अन्य प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराए हैं.

उपायुक्त के अनुसार जो भी किसान गन्ना समितियों से संपर्क करेंगे. ऐसे सभी किसानों को बेहद कम नॉमिनल सरकारी रेट पर ही किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली एवं गन्ने की खेती में उपयोग होने वाले सभी प्रकार के यंत्र मिल सकेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी समितियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. जिससे कि गन्ना किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 10 =