Meerut News: BJP नेताओं और सिविल लाइन इंस्पेक्टर में हुआ समझौता, बिना अनुमति के ही जागरण कराने की दी थी चेतावनी
Meerut News: वरिष्ठ पुलिस अफसरों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं की कोशिशों के चलते माता के जागरण को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और इंस्पेक्टर सिविल लाइन के वाद विवाद शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त हो गया। मामले का निस्तारण हो जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
#WATCH दीपक शर्मा (मेरठ महानगर बीजेपी मन्त्री) क़ी सिविल लाइन इंस्पेक्टर से वार्ता.इंस्पेक्टर कह रहें हैं कि रमजान की वजह से हाशिमपुरा के हिंदुओं का देवी जागरण नहीं होने दूंगा.यदि हिंदुओं का देवी का जागरण हुआ तो शहर में दंगा हो जाएगा l pic.twitter.com/88z7ddM2kB
— News & Features Network (@mzn_news) April 27, 2022
सिविल लाइन थाना क्षेत्रके हाशिमपुरा में 2 मई को माता का जागरण कराने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं की तरफ से आवेदन किया गया था। सिविल लाइन पुलिस ने इसे गैर परंपरागत बताते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया था
#Audio हाशिमपुरा में जागरण को लेकर मामले ने पकड़ा तूल। #BJP के दीपक शर्मा के बाद बीजेपी पार्टी के कद्दावर नेता कमलदत्त शर्मा ने परंपरागत जागरण को लेकर किया हस्तक्षेप. सिविल लाइन एसओ रमेश चंद शर्मा को कार्यक्रम स्थल पर बुलाकर कमलदत्त ने भी किया चेलेंज @myogioffice pic.twitter.com/xkAUUMOdjJ
— News & Features Network (@mzn_news) April 27, 2022
जिसे लेकर थाना प्रभारी का भाजपा के शहर विधानसभा उम्मीदवार रहे कमल दत्त शर्मा (Kamal Dutt Sharma) से भी विवाद हुआ था, उनकी नोकझोंक की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई थी।
भाजपा नेताओं ने बिना अनुमति के ही जागरण कराने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। क्योंकि पुलिस प्रशासन को क्षेत्र की कानून व्यवस्था संभालने की चुनौती बढ़ गई थी। गौरतलब है कि हाशिमपुरा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। मामला नेताओं से लेकर पुलिस अफसरों तक पहुंच गया था।
शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भाजपा नेताओं के बीच हुई बैठक में मामले का शांतिपूर्वक तरीके से निस्तारण हो गया। नगर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि बातचीत के बाद तय किया गया कि हाशिमपुरा में गैर परंपरागत 2 मई को जागरण नहीं होगा, जिस पर भाजपा नेताओं ने भी सहमति जता दी।
#WATCH #meerut थाना सिविल लाइन मेरठ इंस्पेक्टर कह रहें हैं कि रमजान की वजह से हाशिमपुरा के हिंदुओं का देवी जागरण नहीं होने दूंगा. यह मुस्लिम बाहुल्य इलाका। pic.twitter.com/mwaKe2o0p0
— News & Features Network (@mzn_news) April 27, 2022
उसके बाद भाजपा नेताओं और इंस्पेक्टर सिविल लाइन में वाद-विवाद का भी आपस में निस्तारण हो गया है, जो किसी गलतफहमी की वजह से हो गया था। उधर, भाजपा की महानगर इकाई के मंत्री दीपक शर्मा ने भी पुलिस और भाजपा नेताओं के बीच हुए समझौते की पुष्टि की है।

