उत्तर प्रदेश

Meerut News: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला,जन्म देने वाली मां खुद 12 साल की बच्ची

Meerut News:  मेडिकल कॉलेज में जन्मी तीन दिन की एक नवजात बच्ची का जीवन और भविष्य खतरे में है। दरअसल,इस नवजात का सबसे बड़ा दुर्भाग्य यही है कि उसे जन्म देने वाली मां खुद 12 साल की बच्ची है। दुष्कर्म पीडित इस बच्ची ने बुधवार को सिजेरियन प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया।

रेप पीड़िता बच्ची को एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। बच्ची के मां बनने के बाद तो परिवार की मुसीबत और भी बढ़ गई हैं। फिलहाल अपनी मासूम बच्ची के बच्चे को अपनाने से परिजनो ने इंकार कर दिया है।

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के गाजियाबाद निवासी परिजनों ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में जो कुछ बताया उसके अनुसार सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी 12 साल की बच्ची के साथ इस साल जनवरी में उनके फ्लैट के नीचे फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले एक लड़के ने उनके ही फ्लैट पर आकर बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

वह लगातार ऐसा करता रहा। इसके बाद उसके भाई ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह बेटी को धमकाते रहे कि अगर किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे। यही नहीं फ्लैट में रहने वाली 15-16 साल की एक लड़की ने कुछ पैसों के लालच में किसी और लड़के को बेटी को सौंप दिया। वह भी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी के बाद उन्होंने गाजियाबाद पुलिस में मामला दर्ज कराया।

परिजनो के अनुसार उनकी बच्ची गर्भवती है ऐसा कोई भी लक्षण उसमें नजर नहीं आया। प्रसव के समय तक भी वह सामान्य ही रही। यहां तक कि उसे अभी भी यह नहीं पता कि वह मां बन गई है। अस्पताल लाते समय उसे बताया कि पथरी है और इसका ऑपरेशन कराया है।

फिलहाल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के मां-बाप अपनी मासूम बच्ची का भविष्य अंधकारमय बनाने वाले तीनो दरिंदों को फांसी की सूली पर चढ़ता देखना चाहते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 9 =