उत्तर प्रदेश

Meerut News: आठ माह से फरार पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज की गाजियाबाद से की गई गिरफ्तारी

Meerut News: आठ महीने से फरार गैंगस्टर एक्ट में वाछिंत 25 हजार के इनामी अभियुक्त पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज कुरैशी को मेरठ पुलिस ने गाजियाबाद में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर ल‍िया । 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की अवैध तरीके से चल रही मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। याकूब, पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों पर केस दर्ज हुआ था।

इस मामले में फरार याकूब कुरैशी और उसके दूसरे बेटे इमरान की तलाश में भी पुलिस की दबिश जारी है। इस मामले में संजीदा बेगम जमानत पर है, जबकि याकूब, फिरोज और इमरान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हो चुका है।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की बावत जानकारी देते हुए न्यूजट्रैक को बताया कि फिरोज की गिरफ्तारी आज दोपहर गाजियाबाद जनपद से की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था।

फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने याकूब और उसके परिवार, मैनेजर मोहित त्यागी समेत सात लोगों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =