उत्तर प्रदेश

Meerut News: पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह सैनी की गोली मारकर हत्या, छर्रे लगने से पुत्र हुआ घायल

Meerut News: जानी खुर्द बागपत रोड स्थित किठोली पेट्रोल पंप  के पास हथियारबंद लोंगो ने मेरठ बागपत मार्ग (Meerut Baghpat Marg) पर किठौली गांव  के पास गांव निवासी पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितो ने कुछ ही दूर मृतक के पुत्र के ऊपर भी गोली चला दी। लेकिन किसी प्रकार पुत्र बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पर मौके पर पहंची पुलिस (ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं घटना के सिलसिले् में दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद की हैं। अभी तक यह पता नही हो सका है कि घटना में महिलाओं की क्या भूमिका रही है।

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा  ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का  लग रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक पर अपने ही परिवार के दूसरे पक्ष से कई मुकदमे चल रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार किठौली गांव निवासी 55 वर्षीय तेजपाल सिंह सैनी (Tejpal Singh Saini) जो कि अपने गांव का पूर्व प्रधान है।

आज शाम बाइक से मेरठ से घर जा रहा था। इस दौरान मेरठ बागपत मार्ग पर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार हमलावरों ने तेजपाल को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने तेजपाल के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घटनास्थल से कुछ ही दूर मौजूद तेजपाल के पुत्र अंकित के ऊपर भी तीन चार गोली चला दी। लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। हालांकि अंकित गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया। आरोपितों से बचने के बाद अंकित दौड़कर अपने पिता के पास पहुंचा। वही सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल तेजपाल को मेरठ अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =