उत्तर प्रदेश

Meerut News: घर के बाहर खड़े युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना, घरेलू विवाद का मामला

Meerut News: थाना नौचंदी क्षेत्र  दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर तड़ातड़ गोलियां बरसानी (firing) शुरु कर दी। युवक को जमीन पर गिरता देख हमलावर बदमाश मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना की सूचना पर पुलिस (UP Police) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने घटना के बारे में बताया कि थाना नौचन्दी क्षेत्र के सेक्टर 13 में एक युवक अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी व्यक्ति से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर गोली चलानी शुरु कर दी। घटना में घायल युवक को इलाके के लोंगो ने तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

एसएसपी के अनुसार मृतक की शिनाख्त प्रदीप (28) के रुप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के बड़े भाई की एक दुर्घटना में पूर्व में मौत हो चुकी है। जिसके बाद से बड़े भाई की पत्नी मृतक प्रदीप के साथ रह रही थी। पूर्व में प्रदीप द्वारा थाना लिसाड़ी गेट में बड़े भाई की पत्नी के भाई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में घरेलू विवाद सामने आया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 1 =