वैश्विक

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच White House में मुलाकात

पीएम मोदी इन दिनों अमेरिका के तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।इसी दौरे के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच White House में  मुलाकात हुई है। इस मुलाकत के समय दोनों नेता पूरी गर्मजोशी से मिले। इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता तो हुई ही, दोनों के बीच हंसी-मजाक का भी दौर चला। बाइडेन ने इस दौरान अपनी शादी की एक बात भी पीएम मोदी से शेयर की।

बैठक के दौरान बाइडेन ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत होना तय है। बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा- “चार मिलियन भारतीय-अमेरिकी हर दिन अमेरिका को मजबूत बनाते हैं”।

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत दोस्ती के बीज बोए गए हैं। पीएम ने कहा- आज का द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण है। हम इस सदी के तीसरे दशक की शुरुआत में मिल रहे हैं। आपका नेतृत्व निश्चित रूप से इस दशक को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा”।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मुलाकात के दौरान अपने उस भारत दौरे को भी याद किया, जब वो अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में 2006 में भारत आए थे। उन्होंने कहा कि मुझे लंबे समय से विश्वास है कि अमेरिका-भारत के बीच संबंध, हमें कई वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालने में मदद कर सकता है। बाइडन से कहा- “2006 में मैंने कहा था कि 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे करीबी देशों में होंगे”।

बाइडेन ने इस मुलाकात के दौरान महात्मा गांधी की जयंती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ट्रस्टीशिप के बारे में बात की थी। बाइडन ने आगे कहा कि वो एक भारतीय मूल की महिला के साथ शादी करना चाहते थे। जो बाइडेन ने इस मुलाकत के दौरान कहा कि जब मैं उपराष्ट्रपति था तब इस कुर्सी पर बैठा करता था, अब राष्ट्रपति बन गया हूं, अब आप मेरी कुर्सी पर बैठिए।

पीएम मोदी ने अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर कर कहा कि इस दशक में हम-एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। अमेरिका के पास बहुत सी चीजें हैं, जिनकी भारत को जरूरत है। भारत के पास कई चीजें हैं जो अमेरिका के लिए उपयोगी हो सकती है। इस दशक में व्यापार एक प्रमुख क्षेत्र होगा।

इस मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि आज सुबह मैं एक द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कर रहा हूं। मैं अपने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करने, एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने और कोरोना से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चीज से निपटने के लिए तत्पर हूं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =