Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत सभागार मे मुस्लिम उलेमाओ और गणमान्य लोगो के साथ  बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। कोरोना के सम्बन्ध मे शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशो का उचित प्रकार से पालन होना चाहिए। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत आगामी ईद उल अजहा पर्व पर शासन द्वारा निर्गत निर्देशो का पालन करने की अपील की।

कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे मुस्लिम उलेमाओ और गणमान्य लोगो के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव तथा जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत मास्क का प्रयोग किया जाना बहुत जरूरी है।

सेनैटाइज का प्रयोग तथा भीड से बच कर रहना आदि उपाय बेहद जरूरी है। इसी संदर्भ मे आगामी इद उल अजहा के त्यौहार के मददेनजर शासन द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं।

उन का अनुपालन किया जाना चाहिए। घर पर ही नमाज पडी जाए तथा भीड से बचना चाहिए।

बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल,एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 11 =