Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रथेडी के जंगल मे लगे ट्रान्सफार्मर का तार व तेल चोरी

मुजफ्फरनगर। कुछ अज्ञात चोर रथेडी के जंगल मे लगे ट्रान्सफार्मर का तार व तेल आदि चोरी कर ले गए। विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता ने पुलिस को इस सम्बन्घ मे तहरीर दी है।

नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के 33/11 के.वी.उपकेन्द्र गढी-पचैण्डा रोड पर तैनात अवर अभियन्ता विद्युत जितेन्द्र कुमार ने नई मन्डी कोतवाली मे दी गई तहरीर मे अवगत कराया कि उन्हे ग्राम रथेडी के गांववासियो ने सूचना दी कि बीती रात कुछ अज्ञात चोरो द्वारा रथेडी कब्रिस्तान मे रखा 250 के.वी.ए. ट्रान्सफार्मर से अज्ञात चोरो ने तार व तेल चोरी कर लिया है।

मिली सूचना पर उन्होने मौका मुआयना किया।

जिसमें पाया कि उक्त ट्रान्सफार्मर मे खाली खोल एवं वारडिंग कोर मिली। कॉपर बाईडिग, तेल एवं कांपर बुशिंग रोड चोरी कर अपने साथ ले गए है। ंपुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्यवाही शुरू की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + five =