Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू की बैठक सम्पन्न: पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की अपील

जानसठ| धीरज लाटियान ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर के प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गांव में भारतीय किसान यूनियन की कमेटी का गठन होगा। प्रत्येक सप्ताह में हर दो ब्लाक पर जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम होंगे और गांव दर गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा

सभी ब्लॉक अध्यक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा बना ले। किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान व सदस्यता अभियान को गति दे। और गांव दर गांव दौरा करें जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की अपील की।

और उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पदाधिकारी अनुशासन को तोड़ेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी । 27 जुलाई से 31 जुलाई तक के कार्यक्रम जानसठ व मोरना ब्लॉक में रहेंगे

उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह चाहे गन्ना भुगतान की समस्या हो या बिजली विभाग का शोषण जनपद में ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी हैं अब जो विभाग किसानों का शोषण करेगा उसको बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। चाहे आंदोलन का जो तरीका अपनाना पड़े।

भारतीय किसान यूनियन की एक अहम बैठक जानसठ में मास्टर महकार सिंह के आवास पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष नवीन एडवोकेट को टोपी पहनाते जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान व मास्टर महकार सिंह आदि। मास्टर महकार सिंह को जनपद मुजफ्फरनगर का जिला महासचिव की घोषणा की गई साथ में हैं चौधरी सेंसर पाल सिंह खालिद गुर्जर भीम सिंह दानिश प्रधान पावटी विकास सैनी सुभाष मीरापुर आदि

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 12 =