Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रियंका की जय जवान जय किसान पंचायत की सफलता को बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण मिटिंग कांग्रेसी नेता अकील राणा के निवास पर आयोजित हुई। जिसमे आगामी 20 फरवरी 2021 को ग्राम बघरा में जय जवान जय किसान पंचायत जिसमें ऑल इण्डिया कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमति पिं्रयंका गांधी के पधारने की तैयारियो पर चर्चा की गई।

बैठक के आयोजन अकील राणा ने बैठक की अध्यक्षता की तथा सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बैठक का संचालन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता एवं पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने उपस्थित कांग्रेसजनो व किसानो,मजदूरो से आहवान किया कि वे जय जवान जय किसान पंचायत को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें।

पंचायत सभा मे जाने के लिए अपने साधनो व पार्टी द्वारा उपलब्ध बसों की समुचित व्यवस्था मांग के अनुसार कर दी जाएगी। अन्य वक्ताओं में नसीम कुरैशी, वरिष्ठ नेता बी.बी.गर्ग, मौ.तारिक कुरैशी, गुफराम काजमी, सतीश शर्मा, मौ.फिरोज व जगदीश अरोरा उपस्थित जन समुदाय व कांग्रेस कार्यकर्ताओ की तरफ से जय जवान जय किसान पंचायत को सफल बनाने मे अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान करने का विश्वास दिलाया।

अन्त मे जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने मिटिंग मे पधारने व पंचायत को सफल बनाने मे अपनी-अपनी भूमिका अदा करने के लिए दिलाये गए विश्वास पर आभार प्रकट किया।

उपस्थितजनो मे श्रीमति रीना जैन,शहर अध्यक्ष महिला सेवादल,मौ.शोकिन, वारिण राणा, सरताज प्रधान, विजेन्द्र पटेल, जगदीश गांधीनगर ,राजीव वर्मा,मुकुल शर्मा, डा.राजकुमार,युसूफ व शमीम जडौदा,धर्मवीर राठी, नासिर त्यागी, डा.अंजुम, खिलाफत, हनीफ त्यागी,हनीफ सैफ ी आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =