अब हर वार्ड में सिटी मजिस्ट्रेट ख़ुद रोज करेंगे औचक निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। क्षेत्र के वार्डा में लगातार जिला प्रशासन को शिकायतें सफाई व्यवस्था की मिल रही थी अब जिला प्रशासन ने एक बीड़ा उठाया है और खुद सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह खुद नगर के हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे
मुज़फ्फरनगर क्षेत्र के वार्डो में लगातार जिला प्रशासन को शिकायतें सफाई व्यवस्था की मिल रही थी. अब खुद @CityMagistrate1 अभिषेक कुमार सिंह हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और जो भी ड्यूटी पर कर्मचारी नहीं मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे pic.twitter.com/ACgQkiEI3o
— News & Features Network (@mzn_news) February 18, 2021
जो भी ड्यूटी पर कर्मचारी नहीं मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे
इसी क्रम में वार्ड नंबर १० में सुबह सवेरे से ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने घूम घूम कर निरीक्षण किया वहीं निरीक्षण के दौरान ९ नगर पालिका सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नदारद मिले जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई को उच्च अधिकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने पत्र लिख दिया है .