वैश्विक

 Mehul Choksi पहुंचा बांबे हाईकोर्ट, ईडी के आवेदन को खारिज करने की मांग

 Mehul Choksi ने बांबे हाईकोर्ट में एक रिट देकर गुहार लगाई है कि उसे आर्थिक भगोड़ा घोषित न किया जाए। मेहुल का कहना है कि उसे भगोड़ा घोषित नहीं किया जा सकता, क्योंकि जब उसने भारत छोड़ा तबह उस पर कोई केस दर्ज नहीं था। उसका कहना है कि इससे उसकी साख पर असर पड़ेगा। उसके लिए कारोबार करना मुश्किल होगा।

ईडी ने 2019 में पीएमएलए अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था। इसमें Mehul Choksi को भगोड़ा आर्थिक अपराधी’ घोषित करने की मांग की गई थी। उसकी संपत्तियों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया था। चोकसी ने ईडी के आवेदन को खारिज करने की मांग करते हुए बांबे हाईकोर्ट का रुख किया।

उसने विशेष अदालत में उन लोगों से बहस करने की अनुमति भी मांगी थी, जिनके बयानों पर ईडी उसको भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की मांग कर रही थी।

 इससे पहले भी बांबे हाईकोर्ट ने विशेष पीएमएलए अदालत को ईडी की याचिका में अंतिम आदेश देने से रोक दिया। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उन्हें मामले में संक्षिप्त जवाब दाखिल करने के लिए समय चाहिए, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश को आगे बढ़ा दिया था। अदालत ने Mehul Choksi  को दो सप्ताह के भीतर इसे दाखिल करने का निर्देश दिया था। अब ईडी ने फिर से चोकसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

गौरतलब है कि ईडी का एक्ट कहता है कि 100 करोड़ से ज्यादा के आर्थिक अपराध के मामले में अगर किसी के खिलाफ वारंट जारी हुआ है तो उसे उस स्थिति में आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है जब आरोपी ने देश छोड़ दिया हो और वह वापस लौटने में आनाकानी कर रहा हो। मेहुल पर पंजाब नेशनल बैंक के 14 हजार करोड़ से ज्यादा लोन को हड़पने का आरोप है। फिलहाल वह एंटीगुआ में रह रहा है।

अर्सा पहले Mehul Choksi  किडनैपिंग के मामले के लेकर सुर्खियों में आया था। तब उम्मीद बंधी थी कि उसे भारत वापस लाना आसान होगा लेकिन कानूनी दांवपेंच से वह बच निकला। इससे पहले जुलाई में उसने कहा था कि उसे डोमेनिका की कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वह अपने इलाज के लिए एंटीगुआ और बरमूडा में आ-जा सकता है।

 Mehul Choksi के वकील विजय अग्रवाल ने बांबे हाईकोर्ट के जस्टिस एसके शिंदे की सिंगल बेंच को बताया कि भारतीय अधिकारियों के सामने डोमेनिका कोर्ट ने इलाज के लिए आदेश पारित किया था। उनका कहना था कि चोकसी भारत आने से बच नहीं रहा है बल्कि वह बीमारी के चलते ऐसा नहीं कर पा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + one =