Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

मुजफ्फरनगर, 30 दिसम्बर 2020। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने होमआइसोलेट मरीजों से फोन पर वार्ता कर उनका हालचाल  भी जाना और कंट्रोल रूम टीम को दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के साथ कोविड-19 कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा होमआइसोलेट किये गये मरीजों से फोन पर वार्ता की और उनका हाल चाल जाना।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पर तैनात कोविड-19 की टीम से जनपद में कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की जानकारी ली। उन्होंने पता किया कि किन-किन उपचाराधीनों को हायर सेंटर के लिये रैफर किया गया है

किसको शिफ्ट किया गया है और कितने लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की समूची व्यवस्था को देखकर कोविड-19 के कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिये।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले सामने आये, जबकि 73 कोरोना मरीजों को ठीक होने के पश्चात कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

अब जिले में 315 कुल एक्टिव केस रह गये हैं। वहीं कोविड वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। अभी तक जिले में 21 यात्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) से आ चुके हैं।

इनमें दो महिलाएं वापस लंदन चली गईं। बाकी सभी को ट्रेस कर लिया गया है। सभी यात्री और उनके परिजन स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं, जिनके सैंपल नेगेटिव आए हैं, वह भी अभी होम क्वेरेंटीन हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + eighteen =