Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सौन्दर्यकरण कार्य को जल्द पूरा कराये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। व्यापारियों ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए झांसी की रानी पार्क के रूके हुए सौन्दर्यकरण कार्य को जल्द पूरा कराये जाने के लिए ज्ञापन दिया है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान शहर की कुछ समस्याओं को उनके सामने रखते हुए व्यापारियों ने समाधान का आग्रह किया। व्यापारी नेताओं ने पालिकाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया।

इसमें कहा गया कि चुनौती पूर्ण दायित्व का निर्वहन अत्यंत सक्रियता और रचनात्मक क्रियाशीलता के साथ उनके द्वारा किया जा रहा है।व्यापारी नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना लक्ष्मी बाई की प्रतिमा झाँसी रानी पार्क पर स्थित है, इस पार्क का सौंदर्यीकरण अज्ञात कारणों से बीच मे अटका हुआ है, वर्तमान में यह पार्क अपनी दयनीय दशा पर आँसू बहा रहा है।

उनहोंने कहा कि झाँसी की रानी के इस नगर के मध्य स्तिथ पार्क का सौंदर्यीकरण उच्च गुणवत्ता तथा शानदार तरीके से बिना किसी देरी किये अपनी देखरेख में आप स्वयं कराएं, ताकि आपके द्वारा कराए गए कार्य को जनता सदियों तक याद करे।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन दिया कि झांसी की रानी पार्क का सौन्दर्यीकरण का कार्य जल्द ही पूर्ण कराया जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल में अशोक कंसल, जिला अध्यक्ष, अजय सिंघल नगर अध्यक्ष, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री और प्रवीण खेड़ा नगर महामंत्री शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 15 =