अजान पर रोक की मांग के साथ कावँडियो की सुरक्षा को District Magistrate को ज्ञापन दिया-बागेश अग्रवाल
हिंदू जागरण मंच जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने District Magistrate कार्यालय पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया. प्रथम मुख्य विषय रहा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों की अवहेलना करते हुए 5 समय लाउडस्पीकर पर जोर-जोर से अजान करना
इस पर तुरंत कार्रवाई के लिए निवेदन और दूसरा प्रमुख मुद्दा रहा कावड़ यात्रा शुरू होने पर गोवंश जो सड़कों पर घूम रहे हैं किसी बड़े हादसे का कारण हो सकते हैं जो कावड़ यात्रा के दौरान भी नुकसान पहुंचा सकते हैं उनको गौशाला या उचित स्थानों पर स्थानांतरित करने का कार्य किया जाए
दोनों कार्यों पर कोई कार्यवाही ना होने पर हिंदू जागरण मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन District Magistrate की होगी. ज्ञापन देने वालो मे जिला संरक्षक बागेश अग्रवाल, जिला संयोजक अनुज भारद्वाज, जिला सह संयोजक पंकज भारद्वाज, वीरेंद्र त्यागी, नगर संयोजक हरीश पालीवाल जिला युवा आयाम प्रमुख अखिलेश पुरी, दीपक शर्मा, मोनिका शर्मा, राजकुमार, दीपक कश्यप, अमित खतौली खंड सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

