Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रकाश पर्व पर अखंड पाठ: मंत्री, डीएम, एसएसपी व चेयरमैन मौजूद रहे

3 8 |मुजफ्फरनगर। श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर रोडवेज स्थित गुरूद्वारे में 10 नवम्बर को रखे गये श्री अखंड पाठ की समाप्ति हुई इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में हजूरी रागी जत्था विरेन्द्र सिंह पंछी ने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।

श्री गुरू गोविंद सिंह स्कूल के बच्चों ने कीर्तन में कविता द्वारा संगतां के गुरू महाराज का संदेश दिया। इसके बाद ज्ञानी हरजीत िंसह व ज्ञानी जोगा सिंह ने गुरूनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कीर्तनी जत्था बीबी दिलप्रीत कौर व बीबी जसप्रीत कौर व भाई गुरूशरण सिंह पटियाला वालो ने साध संगतों को निहाल किया।

कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी अभिषेक यादव, समाजसेवी उद्योगपति भीमसैन कंसल, समाजसेवी रेवतीनंदन सिंघल सहित व्यापारी नेता राजेंद्र काटी, संजय मित्तल आदि ने गुरू साहब के दरबार में माता टिकाया। कार्यक्रम के दौरान पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल सहित भारी संख्या में समाजसेवी, राजनीतिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दशमेश खालसा दल ने आये हुए मेहमानों को श्रद्धापूर्वक लंगर छकाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अमरजीत सिंह सिडाना, महासचिव धनप्रीत सिंह बेदी, स. सुखदर्शन िंसह बेदी, विरेंद्र सिंह सेखो, स. वजीर सिंह, स. सुरजीत सिंह, स. प्रबजोत सिंह, जत्थेदार अरविंद्र सिंह मिन्टू, गुरप्रीत सिंह पुरी, हरप्रीत सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, दिवप्रीत सिंह राजपाल, गुरनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह मान, इन्द्रजीत सिंह सेखो, चन्द्रजीत सिंह कोहाली, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21637 posts and counting. See all posts by News-Desk