Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंत्री कपिल देव ने नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया

मुजफ्फरनगर 25 अगस्त। मंत्री कपिल देव ने मुजफ्फरनगर जिला जेल, रोडवेज, जानसठ रोड़,  भोपा रोड़, जौली रोड़, नगरपालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था आदि पर शीघ्र प्रभावी कार्यवाही कर इन विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

आज पी.डब्लू.डी गेस्ट हाउस पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. से कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि विकास की गाड़ी अब 120 से 240 की स्पीड पर करनी है। उसी के निमित जिला जेल को भोपा रोड़ पर शिफ्ट करने हेतु जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाए ।

शहर की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रोड़वेज बस स्टैंड को बाईपास पर भेजने की आगामी कार्यवाही अविलंब की जाए।

इसके साथ ही कूकड़ा जौली रोड का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने, भोपा रोड़, जानसठ रोड़, गुप्ता रिसोर्ट्स से रामपुर तिराहे के शेष भाग का चौड़ीकरण व निर्माण करने और नगरीय क्षेत्र में विशेष रूप से गुड़मंडी सैन मार्ग पर कूड़ा डलवा घर बनाये जाने हेतु कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई ।

कपिल देव ने कहा कि शहर के पांचों प्रवेश मार्ग शामली रोड़, भोपा रोड़, जानसठ रोड़, मेरठ रोड़ व रुड़की रोड़ पर गंदगी के अम्बार लगे हैं व शहर के प्रवेश का दृश्य बहुत ही खराब है जिस पर कार्यवाही की जानी अति आवश्यक है।

साथ ही शहर के विश्वकर्मा चौक से बाला जी रोड़ पर नया डलावघर बनना अति आवश्यक है जिससे इस मार्ग के साथ ही आदर्श कालोनी भोपा बस स्टैंड के पीछे की गंदगी से भी मुक्ति मिल सके। उन्होंने  रामलीला टीला रोड़, अस्पताल, रामपुरी, जानसठ रोड़, प्रेमपुरी आदि डलवाघरों को भी कूड़ा मुक्त करने के निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी से कहा कि आज होने वाली मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस में बैंकेट हाल, रेस्टोरेंट, डी.जे., बैंड, हलवाई, पुष्प सज्जा, विवाह उत्सव आदि से जुड़े व्यवसायों की भी लोक डाउन से सम्बंधित समस्याओ को निस्तारण करने हेतु प्रस्ताव रखे।

इस अवसर पर उपस्थित खतौली विधायक विक्रम सैनी व कॉपरेटिव बैंक के चैयरमैन सतपाल पाल ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के प्रस्ताव दिए। बैठक में ए.डी.एम. अमित कुमार सिंह, प्रभारी स्थानीय निकाय अजय अम्बष्ट, अधिशासी अभियंता एस.पी. सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =