Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मीरापुर पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्कर दबौचे

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अवैध शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे स अवैध शराब बरामद की गई। मीरापुर पुलिस ने भूम्मा नहर पुल के पास से दो शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेन्द्र कुमार पुत्र शीशपाल निवासी भूसलाना सफीदो जींद हरियाणा तथा राहुल पुत्र चौनपाल निवासी एकता विहार कालोनी उझा रोड चांदनी बाग पानीपत हरियाणा शामिल हैं।

उनके पास से २१६ बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणानाईट ब्लू मार्का तथा आठ पेटी देशी शराब बरामद की गई। यह शराब एक ईटोस कार में रखकर ले जाई जा रही थी।

एक अन्य मामले में थाना नई मण्डी पुलिस ने जट मुझेडा के पास से दो शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुशील पुत्र शिखरचन्द तथा सोनू उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र कूडे सिंह दोनों ग्राम भिक्की बताए गए हैं। उनके कब्जे से ४५० पव्वे अवैध शराब तोहफा मार्का तथा एक मारूती कार बरामद की गई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =