उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: प्रेमिका का फोन तोड़ने पर उसके इकलौते भाई की प्रेमी ने हत्या

Mirzapur News: अहरौरा थाना पुलिस ने 9 जून को नाबालिक अमित कुमार की हत्या का खुलासा किया। उसे घर से बुलाकर मौत की नींद सुलाने वाला कोई और नहीं उसकी बहन का प्रेमी निकला । जो उसके ही घर के सामने रहता है । उसने अपने नाबालिक दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया था.

Police दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस वारदात का खुलासा एसपी नक्सल महेश अत्रि ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया ।

9 जून को अहरौरा थानापर अधवार निवासी कक्षा 9 में पढ़ने वाले अमित की हत्या के बाद पिता होरीलाल प्रजापति ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने विवेचना एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी रखा । मुखबिर की सूचना के पर ग्राम लालपुर नहर पुलिया के पास से गांव के ही संजीव कुमार उर्फ गोलू और उसके नाबालिक दोस्त को गिरफ्तार किया।

एसपी नक्सल ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि अमित कुमार मृतक की बहन से अभियुक्त संजीव उर्फ गोलू का प्रेम सम्बन्ध था, संजीव ने अमित की बहन को मोबाइल फोन दिया था । जिसे अमित कुमार ने पटक कर मोबाइल तोड़ दिया था। मोबाइल तोड़ने और प्रेम का विरोध करने से खफा संजीव अपने दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाकर अमित कुमार की हत्या कर दी ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, एस आई श्यामलाल, हेड कांस्टेबल सचिन मौर्या, अनूप सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, महिला कांस्टेबल सुमन मौर्या शामिल रही ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 17 =