उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: एसपी ने 12 घंटे के भीतर किया घटना का खुलासा, ब्लेड से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था

Mirzapur News: प्रेमिका के गर्भवती हो जाने के बाद जब प्रेमी से शादी को लेकर बात कही तो प्रेमी ने पहले गर्भपात की दवा दी। दवा खाने से इंकार करने पर मिलने के बहाने ब्लेड से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में गंगा नदी के किनारे सुनसान जगह पर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मिश्रपुर गांव की निवासी कविता निषाद पुत्री स्वर्गीय उमाशंकर निषाद उम्र 19 वर्ष बुधवार की सुबह घर से गायब हो गई थी, जहां खोजबीन के बाद भी युवती का पता नही चल पाया था।

गंगा के किनारे गई युवती का शव दिखने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले प्रेमी विकास निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया। जिगना थाना प्रभारी अरविंद सरोज व स्वाट टीम प्रभारी ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जिगना में युवती का शव मिलने के बाद इस घटना के खुलासा को लेकर टीम लगाई गई थी, जहां इस घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेमी ने ही मिलने के बहाने बुलाकर पहले दवा खिलाने को लेकर प्रयास किया, जहां दवा खाने से इंकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी, जहां हत्या करने के बाद ब्लेड से गला भी काट दिया। इससे पहले भी युवक मृतक युवती के घर में पकड़ा गया था।

प्रेमिका जब गर्भवती हो गई प्रेमी गर्भपात कराने को लेकर दबाव बनाने लगा, जहां मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा भी खरीदकर दी। प्रेमिका ने दवा खाने से इंकार कर दिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगी।

जिसके बाद प्रेमी ने मिलने के बहाने बुलाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच में दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 3 =