उत्तर प्रदेश

Pratapgarh News: बहू का गला दबाकर कर दी थी हत्या, तीनों आरोपित गिरफ्तार

Pratapgarh News:  अंतू थाना अंतर्गत दहेज हत्या के फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का घर में शव मिला था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद अंतू पुलिस ने पिता पुत्र और मां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था तब से ये लोग फरार चल रहे थे। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ महीने पहले दहेज की मांग ससुराल वाले विवाहिता से कर रहे थे। जिसकी मांग पूरी न होने पर अपनी ही बहू का गला दबाकर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद से पूरा परिवार फरार चल रहा था। प्रतापगढ़ एसपी सतपाल अंतिल का सख्त दिशानिर्देश था कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार जेल भेजा जाए। जिसको लेकर अंतू पुलिस लगातार आरोपियों के घर दबिश भी दे रही थी।

इस बीच अंतू पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि सांडवा चंडिका मंदिर के पास कुछ आरोपी भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू वर्मा पुत्र राम लखन वर्मा, सुशीला देवी पत्नी राम लखन वर्मा, राम लखन वर्मा पुत्र राम प्रयाग वर्मा निवासी सूबेदार का पुरवा थाना अंतू के रहने वाले हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − four =