Prime Minister Narendra Modi के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर ठगी
Prime Minister Narendra Modi के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के भाषणों का संकलन छापने के नाम पर कई लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है. भाषणों का संकलन छापने के आरोप में एक स्थानीय प्रकाशक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने इस बाबत सोशल मीडिया पर पत्र पोस्ट किए और जाने-माने लोगों को पत्र की प्रति भेजी. उनके मुताबिक, 49 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोपी के दावे को सच मानकर उसे 4,001 रुपये दान कर दिए.
इस मामले में पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास इस तरह का संकलन छापे की कोई इजाजत नहीं थी. अधिकारी के मुताबिक, वह ‘सार ग्रंथ’ नाम से किताब छापने और मार्च में राष्ट्रपति द्वारा विमोचित कराने का दावा कर लोगों से ठगी की कोशिश कर रहा था. उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अपराध शाखा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Prime Minister Narendra Modi मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं. यह कार्यक्रम रेडियो और दूरदर्शन के जरिए जारी होता है.


Hey YouTubers!
Are you looking to boost engagement and grow your channel in 2023? Our AI-powered online tool can help you create professional-quality videos and animations with ease. Our tool will help you stand out and captivate your audience.
Take your content to the next level – give it a try
Also, as a special offer for YT content creators in January, use promo code “anb1n” at checkout for a 20% discount.
Don’t miss out on this chance to elevate your channel and start creating engaging content for your subscribers!
Sincerely,
Stacey Trevino, Marketing Manager @AI Global