उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: दवा व्यापारी के घर में घुसकर पत्नी व दो बच्चों के ऊपर धारदार हथियार से हमला

Mirzapur News:  कटरा कोतवाली क्षेत्र के दवा व्यवसाई अंजनी केशरी के घर में घुसकर अज्ञात लगभग चार की संख्या में बदमाश घर मे घुसकर उसकी पत्नी पुनीता केसरी उम्र लगभग 32 वर्ष के ऊपर हमला कर दिया, यही नहीं 2 बच्चे विराट केसरी उम्र 7 वर्ष व लड़की शौर्या केसरी उम्र 9 वर्ष के ऊपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

घटना में तीनों की हालट गंभीर हो गई। ऐसे में जब पति ऊपर छत पर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी की हालत गंभीर पड़ी हुई थी। तथा अंतिम सल्फर बेटी व बेटे घायल अवस्था में पड़े थे वाक्य देखकर पति दंग रह गया और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया जहां गंभीर हालत में सभी को मंडलीय अस्पताल लाया गया। मंडलीय अस्पताल से सभी को हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पेहटी चौराहा निवासी दवा व्यवसाई अंजनी केसरी जहां नीचे दवा बेच रहा था तो उनकी पत्नी चौथे तल पर रह रही थी। ऐसे में जब वह जब ऊपर गया तो कमरे में गंभीर हालत में पड़ी हुई थी, वहीं उसके बच्चे छत पर गंभीर हालत में पड़े हुए हैं। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया है।

डीआईजी एके राय व एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पेहटी का चौराहा निवासी अंजनी केसरी की पत्नी व दो बच्चों के ऊपर हमले की खबर संज्ञान में आई है। घटना की जांच की जा रही है, वहीं कारणों का पता लगाया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =